शराब बिक्री के विरोध में कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
डीएम ऑफिस पर गोयला के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर गांव में ही चल रहे शराब के ठेके को बंद कराने की गुहार लगाई। अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया हैं। गोयला के सैकड़ों ग्रामीण सोमवार सुबह डीएम कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बीच में कुछ व्यक्ति के यहां शराब का ठेका खुला हुआ है।
ठेके के सामने से ही स्कूल जाने का रास्ता है। स्कूल में आने-जाने वाली छात्राओं पर अक्सर वहां खड़े शराबी छींटाकशी करते है। इस बात को लेकर कभी भी गांव में बवाल हो सकता है। गांव के बीच में शराब बिकने से नाबालिग किशोरों को शराब की लत लग गई हैं।
गांव को माहौल दिन-प्रतिदिन खराब हो रहा हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया हैं। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में प्रधान धर्मपाल सिंह, जगत सिंह, कालूराम, चरन सिंह, राजेंद्र सिंह, सुखपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, राजबीर सिंह आदि मौजूद रहे।