रूपेंद्र सैनी ने सहकारिता मंत्री को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। लखनऊ के इंदिरा भवन में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ की सामान्य निकाय की बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सहकारी संघ के निदेशक रूपेंद्र सैनी ने सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को सम्मानित किया।
प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने यहां दीप प्रज्वलित कर सामान्य निकाय की बैठक का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि राज्य निर्माण सहकारी संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल और निदेशक रूपेंद्र सैनी ने मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें विभाग की ओर से सम्मानित किया। सहारनपुर मंडल के निदेशक रूपेंद्र सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार सहकारिता के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है।