फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण से सरेशाम 70 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण से सरेशाम 70 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खुड्डा-रोहाना मार्ग पर शुक्रवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने ग्रामीण से तमंचे से आतंकित कर 70 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी निवासी अब्दुल ने शुक्रवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर बताया कि वह गांव खुड्डा निवासी व्यक्ति से 70 हजार रुपये लेकर बाइक से घर लौट रहा था। काली नदी पुल के पास दो बाइक सवार आए और ओवरटेक कर अब्दुल को रोक लिया। बाइक रुकते ही बदमाशों ने अब्दुल को तमंचे से आतंकित कर उससे 70 हजार रुपये लूट लिए और धमकी देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ की। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। कथित पीड़ित पर काफी कर्ज है। आशंका है कि इससे बचने के लिए उसने लूट की फर्जी जानकारी दी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें