फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लॉक से आठ घंटे ठप रहा ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की पटरी के काटें लगाते रेलवे कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शनिवार को रेलवे की ओर से आठ घंटे का मेगा ट्रैक ब्लॉक रहा। ऐसे में कुछ गाड़ियों को रद्द किया गया है। कुछ ट्रेनों को रोक कर चलाया गया। ट्रेन नहीं मिलने के कारण स्टेशन पर यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

शनिवार को जड़ौदा-मुजफ्रपफरनगर और बामनेहड़ी- देवबंद क्षेत्र में तीन ब्लॉक लेकर दोहरीकरण का कार्य किया गया। दोहरीकरण के कार्य के चलते सुबह करीब आठ बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक ब्लॉक रहा। जड़ौदा और मुजफ्फरनगर के बीच अपलाइन पर कार्य किया गया। मुजफ्फरनगर और बामनहेड़ी के बीच सिंगल लाइन पर कार्य किया गया। इसी कारण दिन में यहां से गुजरने वाले ट्रेन ओखा एक्सप्रेस, निजामुद्दीन-अम्बाला पैसेंजर, अंबाला-निजामुद्दीन पैसेंजर, ऋषिकेश पैसेंजर सहित दिल्ली अंबाला पैसेंजर व अंबाला-दिल्ली पैसेंजर को रद्द किया गया। ट्रेन नहीं आने के कारण जहां स्टेशन ट्रेनों के बिना सुनसान पड़ा रहा, वहीं यात्री ट्रेन नहीं आने से परेशान रहे। उन्हें बस में सफर करना पड़ा। हालांकि रेलवे ने इस ब्लाक की पहले से घोषणा कर रखी थी, फिर भी काफी संख्या में यात्री स्टेशन पर ट्रेन में सफर के लिए पहुंचे और परेशान रहे।

मेघा ब्लाक के चलते ट्रेने रदद् होने पर रेलवे स्टेशन पर परेशन यात्री।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मेघा ब्लाक के चलते ट्रेने रदद् होने पर रेलवे स्टेशन पर परेशन यात्री।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें