सनातन धर्म महाविद्यालय के धावकों ने परचम लहराया
मुजफ्फरनगर। चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की अंतर महाविद्यालय एथलेटिक मीट 2021-22 में सनातन धर्म कॉलेज ने 15 मेडल जीते हैं।
नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजूकेशन दादरी में हुई महिला वर्ग की 5000 मीटर की दौड़ में कुमारी निशा ने प्रथम स्थान, शालिनी ने त्रिकूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वाति ने 800 मीटर में, आयशा ने 100 मीटर में द्वितीय स्थान, निपम ने 100 मीटर में तृतीय स्थान अर्जित किया। छह महिला धाविकाओं ने सात मेडल अर्जित किए।
पुरुष वर्ग में सागर नायक ने 200 मीटर, 400 मीटर में प्रथम स्थान, अंकित ने 3000 मीटर पानी बाधा दौड़ में प्रथम स्थान और 5000 मीटर में द्वितीय स्थान, सत्यम कुमार ने 10000 मीटर में प्रथम स्थान, गौरव ने 20 किलोमीटर पैदल दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की पुरुष टीम ने 4 गुना 100 मीटर और 4 गुना 400 मीटर रिले दौड़ में द्वितीय स्थान अर्जित किया। महाविद्यालय की पुरुष टीम ने 8 पदक अर्जित किए। अंकों के आधार पर महाविद्यालय की टीम ने महिला और पुरुष वर्ग दोनों में ही द्वितीय स्थान अर्जित किया। इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय ने इन्हें दो बड़े कप देकर सम्मानित किया।