फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महारास लीला में रूकमणि विवाह का प्रसंग सुनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
महारास लीला में रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के गांधीनगर स्थित आईटीआई कालेज में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास जयराम जी महाराज ने महारास लीला एवं रुक्मणी विवाह की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि महारास में पांच अध्याय है। उनमें गाए जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण है।
विज्ञापन

कथा व्यास ने भगवान कृष्ण का मथुरा प्रस्थान, कंस का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कालयवन का वध, उद्धव गोपी संवाद, उद्धव द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाना, द्वारका की स्थापना एवं रुक्मणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया गया। महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया। महारास लीला द्वारा ही जीवात्मा परमात्मा का मिलन हुआ। भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। श्रीकृष्ण-रुक्मणी की वरमाला पर जमकर फूलों की बरसात हुई। कथा व्यास ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। यजमान ओमकार दत्त शर्मा, कृष्णा शर्मा, दीपक शर्मा, अर्चना शर्मा, अमित शर्मा, शालिनी शर्मा मौजूद रहे। आयोजन में सुधीर मुद्गल, सतीश शर्मा, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, राजीव शर्मा, सुरेंद्र चौधरी, पवन त्यागी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें