फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर तहसील में सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव में धांधली के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर तहसील में प्रदर्शन किया। तहसील गेट पर सपा कार्यकर्ताओं को रोकने को लेकर पुलिस से नोकझोंक हुई। धक्कामुक्की में पूर्व विधायक अनिल कुमार और पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप को चोट भी लगी। बाद में कार्यकर्ता बैरियर हटा तहसील में घुस गए और एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता बृहस्पतिवार दोपहर महावीर चौक पर एकत्र हुए। यहां से जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में जुलूस के रूप में मीनाक्षी चौक होते हुए सदर तहसील पहुंचे। तहसील के गेट पर पुलिस ने बैरियर लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। जिस पर उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। इसी बीच सपा नेताओं और पुलिस के बीच पांच मिनट तक जमकर धक्कामुक्की हुई। पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, साजिद हसन, गौरव जैन, नासिर राणा, सूर्य प्रताप राणा, शमी खान, शुजात राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता बैरियर तोड़ते हुए तहसील में घुस गए। धक्कामुक्की में इन लोगों को चोट भी लगी। सुजात राना को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि हमारे शांतिपूर्वक प्रदर्शन को भी पुलिस ने लाठी के बल पर कुचलने का प्रयास किया है। पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी और पूर्व मंत्री उमा किरण, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप और पूर्व विधायक अनिल कुमार ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व महिलाओं पर उत्पीड़न की हदें पार कर दी हैं। पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति के नाम एसडीएम सदर दीपक कुमार को ज्ञापन दिया गया। मौके पर सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, अब्दुल्ला राणा, अंसार आढ़ती, बॉबी त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, राशिद सिद्दीकी, जिला महासचिव जिया चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सोमपाल भाटी, मेराज तेवड़ा, महिला सभा अध्यक्ष अलका शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें