फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों और भाजपाइयों में लात-घूसे चले, विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की मांग

Wed, 02 Aug 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बीजेपी के कार्यक्रम में हंगामा करते उद्यमी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के कार्यक्रम में पहुंचे उद्यमियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में लात-घूसे चले। मंच पर चढ़कर मुख्य अतिथियों के साथ अभद्रता करने से नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उद्यमियों को धक्के देकर हॉल से बाहर निकाल दिया। उद्यमी गांव घासीपुरा में किसान की मौत के बाद फैक्ट्री मालिक के साथ हुई मारपीट की घटना से नाराज थे।  
विज्ञापन


मंगलवार को भोपा रोड पर स्थित एक पैलेस में बीजेपी का पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम था। मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी थे। गत दिनों मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव घासीपुरा में एक किसान की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। रालोद और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि किसान की सात बीघा जमीन पर खड़ी फसल फैक्ट्री के दूषित पानी से नष्ट हो गई है।

भीड़ ने फैक्ट्री मालिक के साथ मारपीट कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया था। ग्रामीणों ने फैक्ट्री में तोड़फोड़ की थी। प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचे खतौली विधायक विक्रम सैनी की भूमिका से उद्यमी खासे नाराज थे। यही वजह है कि कार्यक्रम में पहुंचकर उद्यमियों ने अपने गुस्से का इजहार किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और उद्यमियों के बीच झड़प हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें