युवा रालोद एवं रालोद छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने संध्याकालीन कक्षाओं की मांग को लेकर एसडी कॉलेज में जमकर हंगामा किया। छात्रों ने कॉलेज परिसर में धरना शुरू कर दिया है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही संध्याकालीन कक्षाओं का संचालन नहीं हुआ तो भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
युवा जिलाध्यक्ष हर्ष राठी एवं छात्रसभा जिलाध्यक्ष पराग चौधरी ने कहा कि कॉलेज प्रशासन संध्याकालीन कक्षाओं को लेकर गंभीर नहीं है। विश्वविद्यालय के आदेश के बाद भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। पराग चौधरी ने कहा कि कक्षाओं के प्रारंभ होने तक कॉलेज में धरना जारी रहेगा, यदि देर की गई तो छात्र भूख हड़ताल को मजबूर हो जाएंगे।
छात्र नेता अंकित सहरावत, विशाल बोपाडा ने 24 घंटे में एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने की चेतावनी दी।
आदित्य राठी, शेखर रोहल के नेतृत्व में कक्षाओं में तालाबंदी की गई। निपुल चौधरी, अंकुर तोमर, शेरू राठी, राहुल राणा, अजय सहरावत, नदीम, राहुल कुमार, बलराम सहरावत, अमन शर्मा, प्रशांत शर्मा, अंकित कुमार, विशाल कादियान, सोनू, मुंतजीर, आकाश सैनी, सागर राठी, राजा राठी, राहुल राठी, ज्योति, रीतू रानी, अंजलि, सपना, पायल, मीनल, शिवांगी, निशा, मोनिका सैनी, प्रीति, रेखा रानी, अफसाना, उर्वसी, हरजाना, शबनम आदि रहे।