फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर लगने पर कांवड़ियों का हंगामा

Sun, 24 Jul 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खतौली। गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर बाइक की टक्कर लगने से एक कांवड़िया घायल हो गया। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा खड़ा कर दिया और  बाइक में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने          मौके पर पहुंच कर चालक को बचाया। पुलिस ने कांवड़ियों को बमुश्किल समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िए आने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार की रात करीब 9 बजे गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर कांवड़िए जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक बाइक से जा रहा था। इसी बीच बाइक की टक्कर एक कांवड़िए को लग गई। जिससे कांवड़िए भड़क गए। कांवड़ियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। बाइक में तोड़फोड़ भी कर दी और बाइक सवार को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कांवड़िये से बाइक चालक को छुड़वाया। 

इस घटना के बाद इंस्पेक्टर पंकज कुमार त्यागी ने पुलिस       बल के साथ गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर गश्त किया और बाइक सवारों को कांवड़ियों से बचाकर एक साइड से निकलवाया। इंस्पेक्टर का कहना है कि         कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी           तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें