फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की रोड का रामपुर तिराहे तक होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के बीच से गुजर रही रुड़की रोड के चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र शुरू होने जा रहा है। 15.77 करोड़ की लागत से बनने वाले मार्ग का निर्माण गुप्ता रिसोर्ट से रामपुर तिराहे तक कराया जाएगा। अतिक्रमण हटवाकर चौड़ीकरण होगा। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुर तिराहे तक के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, आरसीसी, नाला एवं बॉक्स कल्वर्ट निर्माण कार्य होगा। इससे शहर के विकास को गति मिलेगी। इस मार्ग को शहर की लाइफ लाइन माना जाता है। व्यापारिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी मार्ग महत्वपूर्ण है।
यहां से गुजरता है मार्ग
दिल्ली से देहरादून को जोड़ने वाला यह मार्ग शहर की सूजडू चुंगी, मीनाक्षी चौक, शिवचौक, अहिल्याबाई चौक, रुड़की रोड होते हुए रामपुर तिराहे पर जाता है।
15.77 करोड़ की लागत से बनेगा मार्ग
नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने मार्ग की मांग रखी थी। 15 करोड़ 77 लाख की कीमत से बनने वाले इस मार्ग में खास बात यह रहेगी कि अधिकतम जगह पर रोड़ी की सड़क बनेगी, लेकिन जलभराव वाली जगह सीमेंट की सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हटेंगे कब्जे, चौड़ा हो जाएगा मार्ग
मार्ग से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। चौड़ीकरण होने से भी आम जनता को लाभ मिलेगा। शहर के जाम से छुटकारा मिलेगा। डिवाइडर पर भी सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें