फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित और मोहित ने काकड़ा का नाम रोशन किया

विज्ञापन
खिलाड़ी मोहित बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
रोहित और मोहित ने मेहनत के बल पर कामयाबी पाई
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव काकड़ा के दो होनहार कबड्डी खिलाड़ी रोहित और मोहित ने मेहनत के बल पर कामयाबी पाई। इन दोनों खिलाड़ियों ने प्रो कबड्डी लीग में खेलकर जिले का नाम रोशन कर रहे है। दोनों ने कई साल तक कबड्डी में खुद को निखार कर मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन

कबड्डी खेल कर दोनों खिलाड़ियों ने कॅरियर बनाया। दोनों को रेलवे ने टिकट कलक्टर की नौकरी दी। इसके बाद भी वे अपनी प्रतिभा के बल पर शानदार खेल का प्रदर्शन जारी रखा। अपनी इसी कामयाबी से दोनों खिलाड़ी प्रो कबड्डी के बेहतर खिलाड़ी है, जिन्हें यू-मुम्बा टीम ने प्रो कबड्डी लीग के लिए लाखों रुपये में खरीदा है। आज इन दोनों खिलाड़ियों से प्रेरित होकर गांव और क्षेत्र के अन्य युवक भी कबड्डी से जुड़ कर अपना करियर बनाने के लिए पसीना बहा रहे हैं। शाहपुर के काकड़ा गांव के साधारण किसान रामजीत सिंह के पुत्र युवा खिलाड़ी रोहित बालियान वर्तमान में रेलवे में तैनात हैं। वह प्रो कबड्डी लीग में यू-मुम्बा की टीम में बेस्ट रीडर के रूप में शामिल हैं। यू-मुम्बा टीम के मालिक फ़िल्म प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला ने उक्त होनहार खिलाड़ी को अपनी टीम के लिए 35 लाख रुपये में खरीदा है। रोहित ने बताया कि उसकी इस सफलता में कोच मास्टर संजीव बालियान के अलावा टीम के कोच उपेंद्र सिंह व अर्जुन अवार्डी संजीव कुमार का महत्वपूर्ण योगदान है। गांव काकड़ा के ही किसान रमेश चंद का पुत्र कबड्डी खिलाड़ी मोहित बालियान भी प्रो कबड्डी लीग में यू-मुम्बा की टीम में आलराउंडर के रूप में शामिल है। उसको टीम के मालिक ने आठ लाख रुपये में खरीदा है। उक्त खिलाड़ी भी रेलवे विभाग में अपनी सेवा दे रहा है। कबड्डी कोच मास्टर संजीव बालियान ने बताया कि दोनों खिलाड़ी प्रो कबड्डी लीग में खेलकर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने बताया कि कबड्डी के अलावा अन्य खेलों के माध्यम से कॅरियर बनने की अपार संभावनाएं हैं।

खिलाड़ी रोहित बालियान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें