फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचे गैस गोदाम के लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बझेड़ी फाटक के निकट हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 54 हजार की नकदी के साथ ही तीन तमंचे-कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने गैस गोदाम पर लूट के साथ ही मदीना चौक स्थित दुकान में चोरी करना भी कबूल किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह बझेड़ी फाटक के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि पुलिस टीम को देख आरोपी फायरिंग कर भागने लगे, जिस पर उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में उस्मान निवासी मोहल्ला शाहरामजुद्दीन, देवबंद और अनस निवासी मोहल्ला साजिदान देवबंद शामिल हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने ही अपने एक अन्य साथी निशांत उर्फ नीशू निवासी रामपुरी के साथ रुड़की रोड स्थित गैस गोदाम से गत एक सितंबर को लूटपाट की थी, जिसमें लूटे गए 44 हजार रुपये नकद भी उनसे मिले हैं। वहीं, मदीना चौक स्थित जन सहायता केंद्र पर गत 12 अक्तूबर को हुई 60 हजार रुपये की चोरी का भी आरोपियों ने खुलासा किया है। इस चोरी के भी 11 हजार रुपये पुलिस ने उनके पास से बरामद किए हैं। इसके साथ ही आरोपियों से तीन तमंचे-कारतूस और चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें