फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई मंडी क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बस परिचालक से नकदी भरा थैला लूटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ लुटेरों ने लगातार तीसरे दिन लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। इस बार हाथरस डिपो की बस के परिचालक से हाईवे के भोपा बाईपास पर तीन युवकों ने 30 हजार की नकदी व ईटीएम लूटकर पुलिस महकमे को खुली चुनौती दे दी है।
हाथरस डिपो की रोडवेज बस शनिवार रात हरिद्वार से आगरा जा रही थी। बस परिचालक रामकुमार निवासी सादाबाद हाथरस ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बस में रुड़की से मुजफ्फरनगर के लिए तीन युवक सवार हुए थे। देर रात 11.30 बजे जब बस हाईवे के भोपा बाईपास पर पहुंची, तीनों युवकों ने परिचालक से नीचे उतारने के लिए कहा। आरोप है कि बस रुकते ही तीनों युवकों ने नीचे उतरते हुए बस की खिड़की पर खड़े परिचालक से थैला लूट लिया। परिचालक के अनुसार थैले में टिकट बिक्री के करीब 30 हजार रुपये के साथ ही ईटीएम (टिकट बनाने की मशीन), टिकट की गड्डी, मार्ग प्रपत्र व बस अड्डे की पर्ची मौजूद थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। इसके बाद चालक-परिचालक बस लेकर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लुटेरों के हवाले हुए नई मंडी कोतवाली क्षेत्र
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में लुटेरे पूरी तरह बेखौफ होकर एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पिछले तीन दिन के भीतर यह तीसरी वारदात है। इनमें से बागोवाली व सिलाजुड्डी में हुई लूट की घटनाओं को तो थाना पुलिस 24 घंटे बाद तक नकारते हुए छिपाने में लगी रही। सिलाजुड्डी लूट कांड को तो थाना पुलिस ने महज मोबाइल चोरी में रपट इत्तलाई दर्ज किया। इससे पहले भी नई मंडी क्षेत्र में स्थित दो पेट्रोल पंपों पर लूटपाट करने के साथ ही भरतिया कॉलोनी में ज्वैलरी शॉप लूट की वारदातों को भी अंजाम दिया जा चुका है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा ........
इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि बागोवाली में महिला को बंधक बनाकर की गई लूट प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाई गई है। मकान पूरी तरह से बंद है, जिसकी दो मंजिला छत से ही नीचे आया जा सकता है, लेकिन छत तक पहुंचना काफी मुश्किल है। अन्य घटनाओं में भी टीमें बनाकर जांच की जा रही है और बहुत जल्द सभी वारदातों का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें