फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेके पर रोडवेज का टिकट रोल पहुंचने की होगी जांच, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शराब के ठेके पर रोडवेज का अधिकृत टिकट रोल पहुंचने की जांच शुरू हो गई है। सहायक क्षेत्र प्रबंधक प्रेम कुमार ने थाना सिविल लाइन में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की बसों में टिकट इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन से जारी किया जाता है। परिचालकों को विभाग का लोगो और स्लोगन लिखा टिकट रोल दिया जाता है, जिस पर टिकट प्रिंट होते हैं। जिला मुख्यालय पर रोडवेज बस स्टैंड के पास शराब खरीद के दौरान स्वाइप मशीन का प्रयोग करने वाले ग्राहकों को जो बिल दिया जा रहा है, उसमें परिवहन विभाग का रोल ही प्रयोग किया जा रहा है। अमर उजाला ने विभाग के टिकट रोल के शराब के ठेके पर पहुंचने का समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग हरकत में आया। 13 मार्च के प्रकरण का हवाला देते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें