फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री कम मिलने से रोडवेज की आय प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्री कम मिलने से रोडवेज की आय प्रभावित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के चलते रात्रि कर्फ्यू और उत्तराखंड में सख्ती के चलते रोडवेज को यात्री कम मिल रहे है। यहां तक की कुंभ में पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं, जिससे रोडवेज डिपो की आय भी प्रभावित हुई है। ऐसे में डिपो की रात्रिकालीन सेवा में लगी बसें कम कर दी गई है। उधर, पंचायत चुनाव में डिपो से 38 बसें गई हैं, जिससे लोकल मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए गए है, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ को लेकर रोडवेज ने विशेष तैयारी की थी। उम्मीद थी कि कुंभ आय का जरिया बनेगा। इसी दौरान कोरोना संक्रमण बढ़ गया। रात्रि का कर्फ्यू जनपद में प्रारंभ हो गया। साथ ही उत्तराखंड बॉर्डर पर कोरोना को लेकर वहां के शासन ने सख्ती कर दी। जिससे यात्री कम हो गए। रात्रि में भी यात्री कम मिलने से रात्रि कालीन सेवाएं भी प्रभावित हुई। इस कारण दिल्ली से हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून की बस सेवा कम कर दी गई। इन बसों को दिन में चलाया जा रहा है। बीते दस दिनों में ही डिपो की आय रोजाना चार लाख कम आ रही है। जो आय पहले 25 लाख प्रतिदिन थी, वह अब 21 लाख तक ही पहुंच रही है। उधर, 38 बसें चुनाव ड्यूटी में चली गई। एआरएम संदीप अग्रवाल का कहना है कि रात्रि में यात्री कम मिल रहे हैं तथा कुंभ में भी पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे। ऐसे में डिपो की आय प्रभावित हुई है। चुनाव ड्यूटी में बसें जाने से सहारनपुर, बड़ौत, शामली, बिजनौर मार्ग पर बसों के चक्कर बढ़ाए गए हैं, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें