फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा बंधन पर रोडवेज बसें के फेरे बढ़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाई-बहन के अटूट प्रेम और पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व को लेकर रोडवेज ने अपनी तैयारी कर ली है। त्योहार पर हर मार्ग पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। ट्रिप बढ़ने पर यात्रियों को सुविधा होगी। डिपो के बेडे़ में शामिल 34 अनुबंधित तथा 115 निगम सहित 149 बसें रक्षाबंधन पर संचालित होगी। एआरएम संदीप अग्रवाल का कहना है कि जब तक डिपो पर यात्री आते रहेंगे, बसों का संचालन होता रहेगा। डिपो के सभी चालक परिचालकों का अवकाश रद्द कर दिया गया है।
कोरोना काल के चलते घाटे में चल रहे परिवहन निगम के लिए रक्षाबंधन का पर्व संजीवनी साबित हो सकता है। पर्व को लेकर रोडवेज ने अपनी तैयारी कर ली है। तीन अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। डिपो के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि रक्षा बंधन पर्व पर रविवार, सोमवार और मंगलवार को काफी यात्री आने की उम्मीद है। पूरी तैयारी कर ली गई है। अभी तक जिन मार्गों पर एक ही ट्रिप हो रही थी, यात्री अधिक आए तो ट्रिप चार कर दी जाएगी। सहारनपुर, बड़ौत, बुढ़ाना, शामली, बिजनौर, मेरठ मार्ग के अलावा देहात मार्गों पर भी बसों का संचालन होगा। उत्तराखंड बसें नहीं जाएगी, पुरकाजी तक बसों का संचालन होगा। इसके अलावा आगरा, लखनऊ, बरेली, काशीपुर मार्गो पर भी बसें चलेगी। रक्षा बंधन को रात्रि में भी जहां के यात्री होंगे, वहीं पर बसें भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहनों का योगी की घोषणा का इंतजार
मुजफ्फरनगर। बीते तीन सालों से योगी सरकार ने रक्षा बंधन पर रोडवेज बस में फ्री यात्री का तोहफा बहनों को दिया है, मगर इस बार कोरोना काल के चलते कोई घोषणा नहीं हुई है। बहनों को भी सीएम योगी की घोषणा का इंतजार है। एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि शासन की घोषणा के अनुसार काम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें