फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रक्षा बंधन पर्व पर रोडवेज बसों के बढ़ाए जाएंगे फेरे, तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- वर्कशॉप में की जा रही बसों की चेकिंग और मरम्मत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रक्षा बंधन पर्व पर यात्रियों को परेशानी न होने देने के मद्देनजर परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो ने तैयारी शुरू कर दी है। बसों के फेरे बढ़ाने के लिए रूपरेखा बनाई जा रही है। सभी बसों की वर्कशॉप में चेकिंग और मरम्मत की जा रही है।

28 अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। बहनों को अपने भाइयों को राखी बांधने जाने के दौरान आने-जाने के दौरान कोई परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन निगम के अधिकारियों ने तैयारी शुरू की है। मुजफ्फरनगर डिपो से परिवहन निगम व अनुबंधित 265 बसों को संचालन होता है। जो आसपास जनपदों के साथ ही दूर-दराज जनपदों को जाती है।
विज्ञापन


इन सभी बसों को यात्रियों को लेकर जाने से पहले निगम की वर्कशॉप में चेक किया जा रहा है। कमियों को दूर किया जा रहा है। जो बस खराब हालत में खड़ी है उन्हें भी सही कराया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के फेरे बढ़ाने के लिए प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है।
आसपास के सभी जनपदों में जाने वाली लगभग 90 बसों के फेरे की तैयारी है। बारिश को देखते हुए विशेष तौर पर बसों की छतों और खिड़कियों को सही किया जा रहा है।
विज्ञापन


-
रक्षा बंधन पर्व के मद्देनजर तैयारी की जा रही है। यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। कर्मचारियों के अवकाश बंद किए गए है। - प्रभात कुमार सिन्हा, एआरएम, परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें