फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात 12 बजे से रोडवेज का चक्का होगा जाम  

Fri, 02 Sep 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चक्काजाम की जानकारी देते रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन का रोड सेफ्टी बिल के विरोध में रात्रि 12 बजे से दो सितंबर को दोपहर 12 बजे तक चक्का जाम रहेगा। क्षेत्रीय मंत्री राजकुमार तोमर ने कहा कि रोडवेज चालक को दंडित किया जाना उचित नहीं है। 
विज्ञापन


डिपो में आम सभा की बैठक में राजकुमार तोमर ने कहा कि रोड सेफ्टी बिल में सरकार मनमाने ढंग से जुर्माना और सजा का प्रावधान कर रही है। सरकार अकस्मात होने वाली दुर्घटनाओं में चालकों के विरुद्ध जान-बूझकर दुर्घटना करने की रिपोर्ट कराने की बात कर रही है।  किसी भी व्यक्ति और पशु आदि की मृत्यु हो जाने पर चालक का दंडित किया जाना सही नहीं है। दूसरी तरफ श्रम कानूनों का कोई पालन नहीं किया जाता है।

राष्ट्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर बृहस्पतिवार रात 12 बजे से दो सितंबर को दिन में 12 बजे तक चक्का जाम रहेगा। दो सितंबर को दिन में 12 बजे के बाद ही रोडवेज सेवा बहाल होगी। बैठक में शाखा मंत्री राहुल गुप्ता, ब्रजलाल शर्मा, चरण सिंह, सुनील शर्मा, त्रिभुवन, रणवीर, याकूब अली, रमेश कुमार, विनोद कुमार, इसफाक अहमद, रामबाबू, रुपचंद आदि ने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें