फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तिधाम के सामने सड़क बन गई तालाब

विज्ञापन
जनकपुरी मुक्तिधाम के सामने सडक पर हुआ जलभराव। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनकपुरी के शमशान घाट के सामने का रास्ता तालाब बना हुआ है। यहां सड़क की हालत ऐसी है कि अंतिम यात्रा के दौरान शवों को मुक्तिधाम तक ले जाना मुश्किल हो गया है। सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क मालूम नहीं पड़ता है। रुडकी चुंगी से मदीना चौक तक का यह मार्ग शहर का एंट्री मार्ग भी है।
विज्ञापन

शहर में रुडकी रोड से मदीना चौक तक जाने वाला मार्ग एक दशक से बदहाल है। जिले की सभी खस्ताहाल सड़के बन चुकी है, लेकिन इस सड़क का आज तक नंबर नहीं आ पाया है। सबसे बड़ी बात यह है कि जनकपुरी का शमशान घाट इसी मार्ग पर है। शमशान घाट के सामने की स्थिति ऐसी है कि सड़क के बीच में तालाब बना है। यहां के लोगों का कहना है कि यह पानी यहां कई वर्षो से भरा पड़ा है। मृतक को मुक्तिधाम के अंदर ले जाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। नगर पालिका इसे अपनी सड़क नहीं मानती। सड़क का एक हिस्सा नगर पालिका क्षेत्र और दूसरा हिस्सा सरवट गांव में आता है। सड़क का कुछ हिस्सा शहर विधानसभा तो कुछ पुरकाजी विधानसभा में आता है। मुक्तिधाम की समिति के अध्यक्ष बिजेंद्र पाल का कहना है कि उन्होंने पालिका में इसका प्रस्ताव कराया था, लेकिन सड़क का कुछ हिस्सा ही बन पाया।
आठ साल से तालाब देख रहा: वहीद
इस मार्ग के रहने वाले वहीद कहते हैं कि आठ वर्षो से वह यहां पर रह रहे है। जब से वह यहां आए हैं इस मार्ग की हालत ऐसी ही है। 12 महीने सड़क पर तालाब बना रहता है। पानी की कोई निकासी नहीं है। अब तो लोगों की सड़क बनने की उम्मीद टूट गई है।
विज्ञापन

हम कई बार कर चुके प्रयास: बिजेंद्र
जनकपुरी मुक्तिधाम समिति के अध्यक्ष सभासद बिजेंद्र पाल का कहना है कि वह खुद कई बार पालिका में प्रस्ताव रख चुके है। यहां समस्या यह है कि सड़क का कुछ भाग पालिका में कुछ ग्राम सरवट में है। अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विधानसभा में उठाऊंगा मामला: अनिल
रालोद के पुरकाजी विधायक अनिल कुमार का कहना है कि रुड़की चुंगी से मदीना चौक तक जाने वाली यह सड़क बदहाल है। इस सड़क को लेकर वह विधानसभा में आवाज उठाएंगे। इस क्षेत्र के लोगों की यह समस्या लंबे समय से है।

मुजफ्फरनगर के जनकपुरी के मुक्तिधाम पर चक्करवाली सडक हुई तालाब में तब्दील ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें