फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुघर्टना: हर 31 घंटे में खत्म हो रही एक जंदगी

विज्ञापन
यातायात नियमो की जानकारी करता केद्रीय विद्वालय का छात्र। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हादसों के कारण सड़कें खून से लाल हो रही है। एक जनवरी 2021 से बीस अप्रैल 2022 तक अर्थात 475 दिनों के भीतर जिले में 603 हादसे हुए हैं, जिनमें में 359 लोगों की मौत हुई और 419 लोग घायल हुए हैं। हादसों की संख्या हर साल बढ़ रही है। इसमें यातायात के नियमों की अनदेखी ही बड़ी वजह सामने आ रही है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सबसे अधिक हादसे हुए हैं। मंसुुरपुर से पुरकाजी के बीच कई दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र हैँ।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में हुई सड़क दुघर्टनाओं का माहवार आंकड़ा
माह हादसे मृतक घायल
जनवरी- 38 24 20
फरवरी- 35 21 28
मार्च- 47 28 29
अप्रैल- 49 28 27
मई- 38 30 25
जून- 24 17 15
जुलाई- 41 24 22
अगस्त- 33 23 37
सितंबर- 34 18 34
अक्टूबर- 45 30 45
नवंबर- 45 30 25
दिसंबर- 59 34 29
----------------
कुल हादसे-488
कुल मौत-307
कुल घायल-336
वर्ष 2022
1 जनवरी से 20 अप्रैल तक-
कुल हादसे-115
कुल मौत-52
कुल घायल-83
इस वर्ष हुए बड़े हादसे
- छह फरवरी की सुबह पुरकाजी में उत्तराखंड से शादी समारोह से लौट रहे लोगों की वैन में ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मारी थी। तीन लोगों की मौत के अलावा आधा दर्जन लोग घायल हुए थे।
- आठ फरवरी को बुढाना में टैंपों के नीचे दबकर मां-बेटी की मौत।
-14 फरवरी को भोपा में बाइक सवार दो भाईयों की ट्रैक्टर ट्राली से कुचल कर मौत।
- 18 फरवरी को शहर कोतवाली क्षेत्र में दो स्कूली वाहनों के टकराने पर दो बहन-भाई की मौत। कई हुए घायल।
- 1 मार्च को पुरकाजी में गाजियाबाद से कार में सवार हो हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहे दो दोस्तों की हादसे में मौत हो गई। रात में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी।
विज्ञापन

-10 अप्रैल को छपार में हरियाणा से गंगा स्नान करने जा रहे तीन युवकों की कार अलसुबह मोती झील की पुलिया से टकराई। दो दोस्तों की मौत व एक युवक हुआ था घायल।
-12 अप्रैल की अलसुबह देहरादून-दिल्ली हाइवे पर थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पलटने से सफारी गाड़ी सवार चार दोस्तों की मौत। दो हुए घायल। --
- 14 अप्रैल को पुरकाजी में दिल्ली से हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रही दो युवकों की बाइक सडक़ किनारे खड़े सेना के वाहन से टकराने पर हुई मौत।
इन्होंने कहा:
एसपी ट्रैफिक कुलदीप कुमार का कहना है कि यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। हादसों को रोकने के लिए वाहन चालकों को और अधिक जिम्मेदारी से वाहन चलाने होंगे। पुलिस समय-समय पर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें