फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनौती और फलौदा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दी दस्तक

विज्ञापन
ग्राम छछरौली में नोडल अधिकारी ने दस्तक अभियान की मॉनिटरिंग करते। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
लखनौती और फलौदा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दी दस्तक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। ब्लॉक के गांव लखनौती और फलौदा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत नोडल अधिकारी ज्वाइंट डायरेक्टर सहारनपुर मंडल डॉ. मिनेश कुमार चावला ने दस्तक अभियान की मॉनिटरिंग की। उन्होंने ग्रामीणों से आशा द्वारा कराई जा रही गतिविधियों, स्वच्छता अभियान कोविड-19 टीकाकरण, बुखार से बचाव, पेयजल संबंधी विषयों पर जानकारी प्राप्त की।
नोडल अधिकारी ने मलेरिया विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मलेरिया या डेंगू के केस पाए गए तो क्षेत्र के कर्मचारियों का दायित्व निर्धारित किया जाएगा। साफ सफाई एवं स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक घर का सर्वे किया जाए। जहां बीमारी वाले गांव हैं उन्हें चिन्हित कर हर घर का सर्वे किया जाए। बीमार व्यक्तियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जाए। ग्रामीणों से साफ सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखने का आह्वान किया। साथ ही अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में गंदा पानी एकत्रित नहीं होने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत छछरौली में कंटेनर सर्वे, हैंड बिल वितरण, स्वास्थ्य शिक्षा तथा अनावश्यक रूप से जल से भरे पात्रों को खाली कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें