फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Election 2021: रालोद ने किया बड़ा एलान, अपने बलबूते लड़ेंगे चुनाव, मांगे आवेदन

Sat, 09 Jan 2021 06:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रालोद कार्यालय पर बैठक करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल ने जिला पंचायत चुनाव अपने बलबूते लड़ने का एलान कर दिया है। मुजफ्फरनगर जिले के सभी वार्डों पर पार्टी अपने दम पर चुनाव में उतरेगी। जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि रालोद जिले की सबसे मजबूत पार्टी हैं।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में जिला पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। किसान आंदोलन को लेकर भी पार्टी ने अपनी आगे की रणनीति तैयार की। जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के आदेश पर जनपद में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर निर्णायक समिति का गठन किया गया है। समिति में छह सदस्य होंगे, जो पंचायत चुनाव संबंधित सभी निर्णय लेने को स्वतंत्र होंगे। समिति में रालोद के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, वरिष्ठ रालोद नेता रागिब नसीम बघरा वाले, कृष्णपाल राठी चेयरमैन, पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन रमा नागर होंगे।

यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: आईपीएस अधिकारी को मिली थी ये बड़ी जानकारी, मुक्त कराई 20 करोड़ की जमीन
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोकदल से जिला पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को समिति के सदस्यों के सामने अपने आवेदन प्रस्तुत करने होंगे। जिला पंचायत के वार्ड के हिसाब से पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित करेगी। किसान आंदोलन संबंधित मुद्दे पर जनपद रालोद की भागीदारी बढ़ाने का निर्णय लिया गया। जिसमें सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पारित किए गए। इन प्रस्तावों में किसान अपने ट्रैक्टर और वाहनों पर विरोध स्वरूप काला झंडा लगाएंगे। रालोद कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर कृषि कानूनों के नुकसान समझाकर किसान आंदोलन के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। 11 जनवरी से पार्टी कार्यालय पर पंचायत होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भैंस की तेरहवीं में जुटा पूरा गांव, इलाके में खूब हो रही चर्चा, तस्वीरों में देखें कैसा था कार्यक्रम

बैठक में पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक मुश्ताक चौधरी, बृजबीर सिंह ,संजय राठी, बल सिंह पीनना, गज्जू पठान, विकास बालियान, पंकज राठी व शुभम राठी आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें