फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने केंद्र सरकार के अध्यादेश का विरोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश का पुरजोर विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस अध्यादेश को वापस न लिया तो रालोद इसके विरोध में आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को लेकर नए अध्यादेश के मुताबिक कोई भी पैन कार्डधारी किसानों की फसल खरीद सकेगा और अगर पैसों के लेन-देन का विवाद होगा तो एसडीएम सुनवाई करेगा। इस अध्यादेश के लागू होने से मंडियों का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा। अगर मंडी में किसानों की फसल की खरीद फरोख्त नहीं हुई तो सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी लागू नहीं कर पाएगी। इससे किसानों को सरकार द्वारा न्यूनतम निर्धारित मूल्य भी नहीं मिल पाएगा और मंडी में होने वाला व्यापारियों का कम्पीटीशन भी खत्म हो जाएगा। किसानों को इससे भारी नुकसान होगा। पहले की तरह ही बड़े व्यापारी औने-पौने दाम में किसानों की फसल खरीद लेंगे। इस कानून के लागू होने से जब सरकार भंडारण की सीमा खत्म कर देगी तब बड़े व्यापारी किसान की फसल आने पर सस्ते रेट में भंडारण कर लेंगे, जिससे वस्तुओं की कीमत बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें