फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने कोषाधिकारी का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने जिला कोषाधिकारी पर शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोके जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कोषाधिकारी को घेराव भी किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने आरोप लगाया कि जिले के 50 से अधिक अध्यापकों की वार्षिक वेतन वृद्धि को कोषाधिकारी ने अपनी मन मर्जी से बिना शासनादेश के फ्रिज कर दिया है। इस प्रकरण में 25 मार्च 2019 को न्यायालय आदेश कर चुका है। एक साल की वेतन वृद्धि काट दी गई है। घेराव के बाद कोषाधिकारी ने आश्वासन दिया कि बिना किसी शासनादेश के वेतन की कटौती नहीं होगी। मौके पर सुधीर भारतीय, विदित मलिक, जगपाल, हर्ष राठी, हंसराज जावला, शादाब, मन्नू, उदयवीर, मनोज, संजीव पंवार, कपिल, हिमांशु, आदेश तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें