फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा के साथ मनाई गई राधाष्टमी

विज्ञापन
गांधी नगर में राधा अष्टमी मनाते श्रद्वालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
श्रद्धा के साथ मनाई गई राधाष्टमी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर । श्री सिद्धपीठ श्यामा श्याम मंदिर में राधाष्टमी का पर्व श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया।
शहर के गांधीनगर स्थित श्री सिद्धपीठ श्यामा श्याम मंदिर में बुधवार को राधाष्टमी पर्व मनाया गया। श्री राधेरानी के जन्मस्थान बरसाने की शाखा श्यामा श्याम मंदिर में राधाष्टमी पर प्रात:काल पूजा अर्चना हुई। मुख्य यजमान हरेंद्र तोमर व अनिता तोमर ने दीप प्रज्वलन कर राधेरानी का जन्मोत्सव आरंभ कराया। महाराज हंसराज भारद्वाज व जगमोहन भारद्वाज ने जन्मदिन की सुंदर बधाईयां गाकर राधेरानी की महिमाओं का गुणगान कर समा बांध दिया। श्रद्धालु राधेरानी की भक्ति में डूबकर नृत्य करने लगे। मंदिर परिसर राधेरानी के जयकारों से गूंज उठा। संजीव गौतम, सचिन राठी, सुभाष, छोटेलाल और सुभाष शर्मा ने राधेरानी की पूजा अर्चना के बाद महाराजश्री का अभिनंदन किया। कोरोना की वजह से इस बार मंदिर समिति की ओर से किसी को आमंत्रण नहीं भेजा गया था। आयोजन मेें मंदिर समिति पदाधिकारियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें