फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद जिला उपाध्यक्ष हर्ष फायरिंग में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद जिला उपाध्यक्ष हर्ष फायरिंग में गिरफ्तार
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव अलीपुर कलां में रविवार को भतीजी की शादी में हर्ष फायरिंग करने वाले रालोद जिला उपाध्यक्ष राजीव उर्फ सुक्रमपाल को तितावी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पार्टी उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में रालोद नेताओं ने देर रात तक थाने में धरना दिया, लेकिन पुलिस ने पदाधिकारी को छोड़ने से इंकार कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के रवैये पर तीखी नाराजगी जताई।
थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर कलां निवासी राजीव लाटियान उर्फ सुक्रमपाल रालोद के जिला उपाध्यक्ष हैं। सोमवार सुबह करीब दस बजे पंचायत चुनाव के मद्देनजर राजीव लाटियान अपनी लाइसेंसी बंदूक थाने में जमा कराने पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर रालोद नेताओं के साथ ही लाटियान खाप में भी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में वे तितावी थाने जा पहुंचे और राजीव उर्फ सुक्रमपाल को छोड़ने की मांग की। पुलिस द्वारा इंकार किए जाने पर रालोद नेता व ग्रामीण थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए। सूचना पर सीओ बुढ़ाना विनय गौतम भी शाहपुर फोर्स के साथ तितावी थाने जा पहुंचे। इसके बाद रालोद नेताओं को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे देर रात तक राजीव को छोड़े जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे रहे। देर रात उन्हें समझा-बुझाकर धरना खत्म कराया गया। रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी, लाटियान खाप के बाबा रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान व नवाजिश आलम, श्रीराम तोमर, सुधीर भारतीय, हर्ष राठी, सार्थक लाटियान, सुरेंद्र प्रधान, राकेश वशिष्ठ और बल सिंह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को की थी हर्ष फायरिंग
मुजफ्फरनगर। गांव अलीपुर कलां निवासी रालोद जिला उपाध्यक्ष राजीव लाटियान उर्फ सुक्रमपाल की भतीजी की रविवार को शादी थी। इसी समारोह में राजीव ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से कई राउंड हर्ष फायरिंग की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस पर पुलिस ने अपनी ओर से उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने बताया कि देर रात रालोद नेताओं को समझा-बुझाकर शांत करते हुए धरना खत्म करा दिया गया है। मंगलवार को गिरफ्तार राजीव लाटियान को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें