गीता दिव्य सत्संग में प्रवचन करते महाराज ज्ञानांनद।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गीता को जीवन का गीत बनाएं: ज्ञानानंद
मुजफ्फरनगर। जीओ गीता श्रीकृष्ण कृपा परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान गंगा प्रवाह में स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता को जीवन का गीत बनाएं।
महावीर चौक स्थित अर्पण बैंक्वेट हाल में प्रवचन करते हुए महामंडलेश्वर गीता मनीषी ज्ञानानंद ने कहा कि परमात्मा श्रीकृष्ण और श्रीमद्भागवत गीता यह दो नहीं है। यह गीता हमारे जीवन का गीत है, संगीत है, यह जीवन है। सभी जगत को जीवन जीने का ढंग सिखाने वाला और स्वयं भगवान की वाणी से निकला हुआ संसार में कोई ग्रंथ है तो वह गीता ही है। युद्ध के वातावरण के बीच भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को गीता का उपदेश देते हैं। आचार्य कृष्णानंद, मनसुख, संजय मिश्रा ने स्वास्ति वाचन किया। भीमसेन कंसल, सुरेंद्र अग्रवाल, डॉ. मनोज काबरा, अमरकांत गुप्ता, अतुल गर्ग, कमल गोयल, प्रसून अग्रवाल, राकेश बिंदल, गिरीश मोहन सिंघल आदि मौजूद रहे।