बुढ़ाना ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठे रालोद कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। खंड विकास अधिकारी के खिलाफ रालोद नेताओं और कार्यकर्ताओं का पांचवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। 18 दिसंबर को आयोजित होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए रालोद नेताओं ने गांवों में जाकर जनसंपर्क किया।
ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी के नेतृत्व में जारी धरने में रालोद नेताओं नेेे कहा कि विकास कार्यों में बांधा डालने के कारण खंड विकास अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोला गया है। जब तक उनकी समस्या का समाधान नही होगा उनका धरना जारी रहेगा। दूसरी ओर पूर्व ब्लॉक प्रमुख व रालोद नेता विनोद मलिक ने कार्यकर्ताओं के साथ विकास खंड के गांवों में जनसंपर्क किया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ जनसंपर्क में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी विकास खंड के किसी भी गांव में विकास कार्य नहीं होना देना चाहते। इसी मुद्दे को लेकर 18 दिसंबर को महापंचायत का आयोजन होगा। उन्होंने ग्रामीणों से महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। धरना स्थल पर अशोक पांचाल, संयम, नियम, जितेंद्र मलिक, डॉ. अनिल डबास मौजूद रहे। मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के साथ रालोद के प्रदेश महासचिव बालकिशोर त्यागी, सतपाल सहरावत, हाजी जमशेद, सुरेंद्र सहरावत आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता नाहर सिंह ने की।