फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ाना से योगराज सिंह होंगे रालोद प्रत्याशी, खतौली से मुस्लिम प्रत्याशी को उतारने का फैसला  

Mon, 23 Jan 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रालोद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रालोद ने अपनी तीसरी सूची में बुढ़ाना विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री योगराज सिंह को टिकट दिया है। बीता विधानसभा चुनाव भी योगराज इसी सीट से बसपा से लड़ा था। राजपाल बालियान और योगराज में टिकट को लेकर आखिर तक संघर्ष चला। वहीं खतौली सीट से पार्टी मुस्लिम प्रत्याशी उतारने का मन बना रही है। मुश्ताक चौधरी या उनके बेटे भी प्रत्याशी हो सकते हैं। रालोद चार सीटों पर पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। रालोद के जिले में छह में से तीन प्रत्याशी मुस्लिम हो सकते हैं।  
विज्ञापन

    
बुढ़ाना सीट को लेकर रालोद में आंतरिक रूप से घमासान मचा हुआ था। रालोद से जुडे़ पुराने कार्यकर्ता पूर्व विधायक राजपाल बालियान को मैदान में उतारने के पक्षधर थे। उनका तर्क यह था कि 2012 के विधानसभा चुनाव में वह दूसरे स्थान पर रहे और 58 हजार वोट मिले। वहीं योगराज सिंह पार्टी में टिकट के आश्वासन के बाद ही शामिल हुए थे। आखिरकार योगराज सिंह ने बाजी मार ली। संघर्ष होने के कारण ही योगराज का टिकट रालोद की तीसरी सूची में जारी हुआ।

अब केवल खतौली सीट बची है, जिस पर रालोद ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इस सीट से मुस्लिम प्रत्याशी उतारने की तैयारी है। रालोद के एमएलसी मुश्ताक चौधरी या उनके बेटे इस सीट से प्रत्याशी हो सकते हैं। दूसरी पार्टियों के कई मुस्लिम नेता भी लाइन में हैं। जिले में रालोद छह में से तीन सीटों पर मुस्लिमों को उतारने की योजना बना रहा है। चरथावल से सलमान जैदी और पुरकाजी सुरक्षित सीट से छोटी बेगम को टिकट दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें