फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदरपुर में लोगों के आगमन से संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर में लोगों के आगमन से संक्रमण का खतरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। गांव सिकंदरपुर में दूसरे राज्यों में रह रहे युवकों का घर लौटना लगातार जारी है। बाहर से लोगों के गांव में आगमन से ग्रामीणों में संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है। ग्रामीण मामले में पुलिस की भूमिका से भी संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन

मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के सैकड़ों युवक बाहर के जनपद व प्रांतों में रहकर मेहनत-मजदूरी कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते लागू लॉकडाउन लगातार जारी रहने से ये युवक अब लगातार छिप-छिपकर घरों को लौट रहे हैं। जानकारी मिलने पर पुलिस इन्हें होम क्वारंटीन करती है, लेकिन गांव लौटने से पहले इनकी स्वास्थ्य जांच नहीं की जाती, जिससे ग्रामीण इन लोगों से गांव में संक्रमण फैलने का खतरा जता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार रात भी एक गाड़ी से कई युवक गांव में लौटे, जिनकी सूचना चौकी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस सक्रिय नहीं हुई। वहीं, बीआईटी चौकी इंचार्ज नवीन सैनी का कहना है कि गांव सिकंदरपुर में उन्हें अब तक करीब 80 लोगों के घर लौटने की जानकारी मिली थी, जिन्हें स्वास्थ्य जांच कराकर होम क्वारंटीन कर दिया गया है। हाल में किसी के घर लौटने की सूचना नहीं है। इस संबंध में पता कर घर लौटे लोगों को स्वास्थ्य जांच कर होम क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें