फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी में ठिठुरे ग्रामीण

विज्ञापन
सर्दी से बचाव के ऊनी कपडों में गतंव्य को जाते राहगीर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गर्म कपड़ों व हीटर के दाम में उछाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कस्बा व देहात क्षेत्र में पिछले छ: दिन से सूर्य देव केे दर्शन न होने के कारण कड़ाके की ठंड़ पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए ग्रामीण गर्म कपड़े व हीटर खरीदने में लगे हैं। गर्म कपड़ों व हीटर की मांग अधिक बढ़ने के कारण दोनों के दामों में उछाल आ गया है।
विज्ञापन

कस्बा व देहात क्षेत्र में शुक्रवार से बारिश आरंभ होने के कारण सर्दी बढ़ गई थी। चार दिन तक लगातार रुक - रुक कर बारिश होती रही। बारिश बंद होने के बाद भी धूप के दर्शन नही हुए। दिन में धूप न निकलने तथा पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मौसम ठंडा हो गया है। ठंड बढ़ती जा रही है। ठंड अधिक बढ़ने से बाजार में गर्म कपड़ों व बिजली के हीटर की मांग बढ़ने लगी है। गर्म कपड़ों के विक्रेता राजू गोयल व चंचल त्यागी आदि ने बताया कि गर्म कपड़ों की मांग अधिक बढ़ने से इनके दामों में उछाल आया है। बाजार में माल की कमी है। थोक विक्रेता अधिक दाम लेकर माल बेच रहे है। बिजली की दुकान के मालिक संयम पवांर व लोकेश आदि ने बताया कि पिछले दस दिन से दुकान में रखे हीटर खत्म हो गए हैं। बाजार में हीटर के दामों में डेढ़ गुना तक उछाल आया है। माल की कमी तथा मांग अधिक होने के कारण स्वत: ही माल के दाम में उछाल आ जाता है। कड़ाके की सर्दी ने गर्म कपड़ों तथा रूम हीटर के दाम में उछाल ला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें