फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने दिए 430 दंगे : सोम

Thu, 31 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खतौली। सरधना से भाजपा विधायक संगीत सिंह सोम ने कहा कि सपा सरकार ने चार साल के शासनकाल में प्रदेश की जनता को 430 दंगे दिए।
विज्ञापन


जानसठ रोड पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे संगीत सोम का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सपा ने प्रदेश में विकास की जगह दंगे दिए। दंगों के कारण प्रदेश का विकास तो अवरुद्ध हुआ ही साथ ही आमजन को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इसके लिए प्रदेश की जनता सपा को माफ नहीं करेगी। इसका जवाब विधानसभा चुनाव में दिया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्हांेंने दावा किया कि आगामी विस चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी और दंगे के आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सपा सरकार से तंग आ चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहींं है। व्यापारी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस दौरान सुदीश राजपूत, विकास पुुंडीर, सचिन, जोनी, सतीश, सोनू, रिंपा, अजय कुमार, गौरव, डिंपल, अविनाश कुमार, अनिल पप्पी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें