फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: काैशल विकास में धांधली... 28 कंपनियों की जांच शुरू

विज्ञापन
नवनीत, ग्रामीण राजपुर-छाजपुर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मुजफ्फरनगर/ बुढ़ाना। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के गृह जनपद में कौशल विकास के लिए करीब 28 कंपनियों ने कार्य किया था। दो साल पहले काम के नाम पर बंदरबांट होने की जानकारी प्रशासन तक पहुंची है। फर्जीवाड़े में और भी कईं केंद्रों और कंपनियों के नाम खुल सकते हैं।
विज्ञापन

बुढ़ाना तहसील के गांव राजपुर-छाजपुर में सुप्रीम फाउंडेशन के नाम से संचालित कौशल विकास केंद्र के फजीवाड़ा सामने आते ही जिम्मेदारों ने चुप्पी साध ली है। विकास मिशन के जिला समन्वयक और आईटीआई के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार भी इन दिनों छुट्टी पर हैं। जिले में संचालित 146 कौशल विकास केंद्र जांच के दायरे में आ गए हैं। केंद्रों की गोपनीय जांच शुरू हो गई है। पोर्टल पर ऐसे ऐसे नाम हैं, जो वास्तविकता से एकदम विपरीत है। इनकी जांच की जा रही है।
यह था मामला : तहसील क्षेत्र के गांव राजपुर-छाजपुर में 160 अथ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से मात्र एक को ही रोजगार मिलना दिखाया गया है इनमें 159 युवाओं के बेरोजगार मिले। दावा सभी को रोजगार दिलाने का किया गया था।

नवनीत, ग्रामीण राजपुर-छाजपुर।

नवनीत, ग्रामीण राजपुर-छाजपुर।

नवनीत, ग्रामीण राजपुर-छाजपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें