फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: राजस्व विभाग की टीम ने हटवाया अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरापुर। एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार व तहसीलदार जानसठ सतीश कुमार ने राजस्व विभाग की टीम के साथ तालाब की भूमि से अवैध निर्माण को हटवाया। यहां पर प्लॉटिंग की जा रही थी।

मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम कैथोड़ा के पास मुक्कलमपुर पहुंची और यहां पर करीब 11 बीघा भूमि में से दो बीघा भूमि पर अवैध कब्जाकर काटी जा रही एकता विहार काॅलोनी पर जेसीबी मशीन चलवाकर अवैध निर्माण हटवाया। बिना अनुमति काटी जा रही काॅलोनी के ऑफिस को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराया। इसके बाद एसडीएम व तहसीलदार टीम के साथ कैथोड़ा में काटी जा रही एक अन्य काॅलोनी पर पहुंचे और वहां पर भी तालाब की भूमि से अवैध निर्माण हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि हल्का लेखपाल ओमवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर तालाब की भूमि को चिह्नित कर निशानदेही कर दी गई थी। अवैध कब्जा कर प्लॉटिंग करने वाले प्रॉपर्टी डीलरों की जानकारी कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें