फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कांस्टेबल ने गंगनहर में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा (मुजफ्फरनगर)। पुलिस विभाग से एक साल पहले सेवानिवृत्त हुए कांस्टेबल ने बेलड़ा पुल से गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

भोपा क्षेत्र के गांव बेलड़ा में गंगनहर पुल पर शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति पहुंचा और गंगनहर पुल की रेलिंग पर चढ़कर गहरे पानी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद डायल-112 की पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने गंगनहर में कूदकर वृद्ध को बाहर निकाला। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि शव की जेब से एक आई कार्ड मिला, जिससे उनकी पहचान गांव पीनना निवासी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त कांस्टेबल रमेशचंद के रूप में हुई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे रमेशचंद के बेटे सत्यम ने बताया कि उसके पिता एक साल पूर्व पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके कुछ समय बाद से ही वे मानसिक रूप से परेशान थे। चार दिन पूर्व वे गांव मोड़ सदरपुर में अपनी बहन के यहां कोथली लेकर गए थे। इसके बाद वहां से वे निरगाजनी निवासी अपनी दूसरी बहन के घर पहुंचने के लिए निकले थे, लेकिन बेलड़ा गंगनहर पहुंच गए। सेवानिवृत्त कांस्टेबल रमेशचंद के परिवार में पत्नी बृजेश देवी, बेटा सत्यम और बेटी मोनिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें