फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर बैंक प्रबंधक का घर खंगाला

Wed, 09 Dec 2015 12:29 AM IST
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली के लक्ष्मण विहार मोहल्ले में तीन दिन से बंद पड़े रिटायर बैंक प्रबंधक के मकान को रात के समय चोरों ने खंगाल लिया।
विज्ञापन


लक्ष्मण विहार निवासी राकेश मिश्रा पीएनबी से रिटायर बैंक प्रबंधक हैं। तीन दिन पूर्व वह पत्नी मंजू के साथ बेटी के पास  मेरठ गए थे। मंगलवार सुबह किसी ने फोन पर सूचना दी कि मकान की खिड़की की रेलिंग टूटी पड़ी है। सूचना पर राकेश घर पहुंचे। चोरों ने पूरा मकान खंगाल रखा था।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच की। पुलिस को सामने वाले मकान के सीसीटीवी कैमरे में सोमवार रात की चोरों की फुटेज मिली है। राकेश ने बताया चोर घर में रखी हजारों रुपये की नगदी ले गए हैं। बाकी सामान की जांच की जा रही है। बताया 2009 में भी विदेश जाने के दौरान घर में चोरी हुई थी। भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन कपिलदेव अग्रवाल ने पीड़ित के आवास पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें