फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अटक गए जिम्मेदार, लटक गया छात्र-छात्राओं का भविष्य

Sat, 15 Nov 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना पर लटका ताला : संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। छात्र उज्ज्वल राणा की मौत के बाद से डीएवी डिग्री कॉलेज पर ताला लटका हुआ है। पंचायत में रिसीवर नियुक्त कर संस्था के संचालन की मांग पर अभी तक यूनिवर्सिटी और प्रशासन की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई गई। छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म और आंतरिक परीक्षा की तैयारियां अधर में लटक गई है। अभिभावक भी चिंतित है।
विज्ञापन

सात नवंबर से कॉलेज में फीस को लेकर विवाद शुरू हुआ। आठ नवंबर को कॉलेज के कमरे में छात्र उज्ज्वल राणा ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। इसके बाद नौ नवंबर से संस्था पर ताला लटका हुआ है। छह दिन में भी यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के भविष्य और पढ़ाई की चिंता मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी या स्थानीय प्रशासन की ओर से नजर नहीं आई।
जबकि 10 नवंबर को छात्र नेताओं ने प्रशासन को प्रस्ताव दिया था कि कॉलेज में रिसीवर नियुक्त किया जाना चाहिए। पुलिस जब तक अपने कार्य को पूरा करें कॉलेज के संचालन का संचालन प्रशासन की देख-रेख में होना चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार तक रिसीवर की नियुक्ति नहीं हुई। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल रिसीवर नियुक्त नहीं है। जल्द ही इस पर फैसला होगा। यूनिवर्सिटी से भी बातचीत कर कोई रास्ता निकाला जाएगा।
-
एडीएम को ट्रांसफर की कॉलेज की जांच
बुढ़ाना के डीएवी कॉलेज के कई मामलों की जांच दो माह पहले एसडीएम न्यायिक बुढ़ाना ने शुरू की थी। छात्र की मौत के बाद कॉलेज की शिकायत में नए तथ्य जुड़ गए। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने बताया कि जांच अब एसडीएम न्यायिक से उन्हें मिल गई है। शिकायतों और प्रार्थनापत्रों को एक साथ शामिल कर सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है।

परीक्षा फार्म भरने में आएगी मुसीबत
बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया कॉलेज में चल रही थी। अब कॉलेज में ताला लटका हुआ है, जिस कारण अब परीक्षा फार्म भरने में भी छात्र-छात्राओं के सामने संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें