फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कांवड़ियों का हो आदर, सत्कार : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कांवड़ियों का हो आदर, सत्कार : डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि कांवड़ यात्रा को जन सहभागिता के साथ सकुशल संपन्न कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि इतने बड़े आयोजन में जन सहभागिता की आवश्यकता है। महत्व को देखते हुए शासन की नजर भी कांवड़ यात्रा पर है।
जिला पंचायत सभागार में कांवड़ यात्रा को लेकर बुलाई गई बैठक में अधिकारियों एवं जनपद के ग्राम प्रधानों से डीएम ने कहा कि यह यात्रा आपसी सहयोग से ही सफल होगी। कांवड़ यात्रा के रूट का संबंधित अधिकारी भ्रमण कर लें, साथ ही ग्राम प्रधान भी अपने अपने गांव व बाहर के रास्ते, शिविर के स्थान उसकी व्यवस्थाओं को देख लें ताकि जहां जहां पर कमी पाई जाये वहां निराकरण हो जाये। ग्राम प्रधानों से कहा कि नहर की पटरी या गांव में लगने वाले शिविरों की सफाई, विद्युत, पानी, हैंडपंप की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानों से कहा कि जनपद में भारी संख्या में कांवड़िये गुजरते हैं, वे हमारे मेहमान हैं उनका आदर सत्कार होना चाहिए। इसके लिए जन सहभागिता की जरूरत है। सब मिलजुल कर इस आयोजन को सफल बनाएं। ग्राम प्रधान सफाई अभियान चलाये। जहां कही भी सहायता की जरूरत होगी उपलब्ध कराई जायेगी। कांवड़ पर्व के घर के उत्सव की तरह मनाये।
एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि शिविर संचालकों द्वारा कांवड़ियों की मदद के लिए लगाये गये शिविर सभी मानक एवं शर्तें पूर्ण होने चाहिए। कोई कमियां मिलती हैं तो उन्हें चिह्नित कर उनका निस्तारण किया जाये। ग्राम प्रधानों से कहा कि शिविर संचालक शिविर में कार्य कर रहे प्रत्येक व्यक्ति की सूचना अपने पास रखेंगे। पुलिस द्वारा उसका सत्यापन कराया जायेगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों द्वारा मांग की गई कि बिजली के तारों को ऊंचा कराएं, अस्थाई शौचालय निर्माण, सड़कों के गड्ढों को भरा जाए, जलभराव की समस्या का निस्तारण, हाईवे पर किनारे पर सड़क को ठीक कराया जाये। डीएम ने निर्देश दिये कि दो दिन के अंदर सभी कार्य पूर्ण कराये जाएं। इस अवसर पर एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद, एडीएम अमित सिंह, एसपी सिटी, नगर मजिस्ट्रेट सभी एसडीएम, संबंधित अधिकारीगण एवं ग्राम प्रधान उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें