फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपार-रोहाना टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार/रोहाना (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली- दून हाईवे के टोल प्लाजा पर कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू का धरना 45वें दिन भी जारी रहा। ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि पुरकाजी सीएचसी पर तैनात डाक्टर वैक्सीन लगाने में लोगों के साथ खिलवाड़ कर रहा है, उन्होंने चेतावनी दी व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो धरना देकर डाक्टर को धूप में बैठाया जाएगा। उधर, रोहाना में भी टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को छपार टोल प्लाजा धरने पर ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि भाकियू के कार्यकर्ता चार दिन से लगातार पुरकाजी सीएचसी पर कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने जाते हैं। डाक्टर उन्हें कल आने के लिए कहकर वापस भेज देता है। ऐसी भीषण गर्मी में लोगों को कड़ी धूप में घंटों तक लाईन में लगा रहना पड़ता है। डाक्टर धरनास्थल पर पहुंचकर स्पष्टीकरण दें। उन्होंने चेतावनी दी कि डाक्टर ने आदत में सुधार नही किया तो भाकियू सीएचसी पर धरना देकर डाक्टर को धूप बैठाया जाएगा। ठाकुर गजेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह ,शीशपाल, मुकुल शर्मा उर्फ जोनी, श्रीपाल, बब्लू, रागिब, राशिद, मुजफ्फर, सुनील त्यागी व तोसीन त्यागी मौजूद रहे।
रोहाना में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे के रोहाना टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना 45वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने कहा कि जब तक तीन कृषि कानून वापस नहीं होंगे, तब तक धरना जारी रहेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें