संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल/पुरकाजी/छपार। विकसित भारत संकल्प यात्रा चरथावल पहुंची। सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं के स्टालों पर लोगों को जानकारी दी गई।
बुधवार को नगर पंचायत के तत्वावधान में बीज गोदाम पर कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन इस्लामुद्दीन त्यागी ने की। मुख्य अतिथि भाजपा नेता विवेक बालियान ने कहा केंद्र सरकार की हर योजना का लाभ पात्रों को मिल रहा है। ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर ने स्वच्छ रित मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में बताया। अधिशासी अधिकारी नीलम पांडे, कानूनगो प्रवीण गुप्ता, डॉ. विपिन त्यागी आलम त्यागी, सभासद सुहैल लड्डन, भोपाल पाल, अनुज त्यागी, मनीष गर्ग मौजूद रहे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा खिंदड़िया और रेत्ता नंगला पहुंची। पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी ने कहा कि पुरानी सरकारें वंशवादी रही हैं। प्रीति भारद्वाज, अरविंद लंबरदार प्रधान, अंकुर त्यागी, राकेश आडवाणी, विनोद कुमार, राजेन्द्र सिंह, विकास प्रधान, कुलदीप सिंह, जितेन्द्र सिंह मौजूद रहे। पुरकाजी के बस स्टैंड परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व भाजपा विधायक प्रमोद ऊंटवाल रहे। ईओ मनीष वर्मा, प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा, प्रवीण कुमार, जितेंद्र कुच्छल, भारत भूषण खुल्लर, मौजूद रहे। संचालन मेराज खालिद रिजवी ने किया।