मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने आवासीय विकास का खाका खींच लिया है। महायोजना 2031 के तहत आवासीय उपयोग के लिए 4080 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि आरक्षित की गई है। शहर के विकास के लिए विभिन्न प्रकार के क्षेत्रों में भू-उपयोग चिन्हित किया गया है। जिसमें आवासीय क्षेत्र के लिए जनपद की करीब 40 प्रतिशत भूमि आरक्षित कर दी गई है। शासन से महायोजना के प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
जनपद की बढ़ती आबादी के मद्देनजर आवासीय आवश्यकताओं की पूर्ति चुनौती बनता जा रहा है। एमडीए इस क्षेत्र में लगातार प्रयासरत है। समय-समय पर तैयार महायोजना में बढ़ती जनसंख्या और विभिन्न आय वर्ग को ध्यान में रखते हुए आवासीय योजनाओं का खाका खींचा गया।