फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सेवा प्रबंधक ने रोडवेज बस अड्डे व वर्कशॉप का किया निरीक्षण

Tue, 24 Sep 2024 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम के सहारनपुर मंडल के सेवा प्रबंधक अक्षय कुमार ने रोडवेज बस अड्डे व वर्कशॉप का निरीक्षण किया। उन्होंने बसों के रख रखाव, साफ सफाई को देखा। बसों के डीजल औसत के बारे में जानकारी ली। यात्रियों को असुविधा नहीं होने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सेवा प्रबंधक ने रोडवेज बस अड्डे पर विभागीय कार्यालय पहुंच कर अधिकारियों से बसों के संचालन के शेड्यूल के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने वर्कशॉप का निरीक्षण किया। उन्होंने वर्कशॉप में खराब हालत में खड़ी बसों के बारे में जानकारी लेकर उन्हें सही करा कर यात्रियों की सुविधा के लिए संचालन कराने के आदेश दिए। उन्होंने बसों के रख रखाव व साफ-सफाई के बारे में जानकारी लेकर कहा कि कोई भी बस बिना चेक किए वर्कशॉप से बाहर न जाए। यात्रियों को असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने वर्कशॉप में तैनात सुपरवाइजर व अन्य कर्मचारियों की समस्याएं भी जानी। उन्होंने बस चालकों को ओवर स्पीड बस न चलाने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो की एसएसआई पूनम देवी, केंद्र प्रभारी ओमेंद्र सिंह व निशांत राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें