फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के 43 वार्डो में बदलेगा आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत के 43 वार्डों में बदलेगा आरक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार जिला पंचायत के वार्डों में आरक्षण में बदलाव होगा। फिलहाल जिले में वार्ड परिसीमन नहीं होगा। जो वार्ड चले आ रहे हैं उन्हीं के आधार पर चुनाव कराया जाएगा। आरक्षण को लेकर प्रधानी और बीडीसी में भी आरक्षण में बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। प्रदेश में कई जिलों में परिसीमन की प्रक्रिया फिर से हो रही है। जनपद को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है। 2015 के चुनावों में परिसीमन के बाद जिले में जिला पंचायत में 43 वार्ड निर्धारित किए गए थे। इन वार्डों में 17 वार्ड अनारक्षित थे, बाकी सभी आरक्षित रहे। इनमें चार वार्ड अनुसूचित जाति के लिए, तीन अनुसूचित जाति की महिला के लिए, सात ओबीसी के लिए और चार ओबीसी महिला के लिए तथा आठ महिला के लिए आरक्षित रहे। 15 वार्ड केवल महिलाओं के लिए ही आरक्षित रहे। इस बार परिसीमन तो यही रहेगा, लेकिन आरक्षण में बदलाव होगा। इसके अलावा जिले में 1085 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चुनाव होगा। इनमें भी आरक्षण रहेगा। यह आरक्षण पहले आरक्षण से अलग होगा। ग्राम प्रधान के 498 पदों और ग्राम पंचायत सदस्य के 6726 पदों के लिए भी चुनाव होगा। आरक्षण की व्यवस्था विधिवत रहेगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि आरक्षण शासन से ही तय होगा। 2015 में जिन वार्डों और गांवों में जो आरक्षण रहा है, इस बार उनमें अंतर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें