फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि का मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोश भड़का

Fri, 21 Dec 2018 12:28 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
आक्रोशित किसानों को समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली नेशनल हाईवे बाईपास बनाने को लेकर अधिग्रहीत की गई भूमि का मुआवजा नहीं मिलने पर किसान भड़क गए। किसानों ने दो स्थानों पर नवनिर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्य को रुकवा दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक ओवरब्रिज का कार्य नहीं होने देंगे। बता दें कि करीब दो माह पूर्व सांसद डा. संजीव बालियान ने भंगेला कट पर ओवरब्रिज निर्माण का शिलान्यास किया था। शिलान्यास के समय किसानों ने मौके पर पहुंच कर ओवरब्रिज निर्माण का विरोध किया था।
विज्ञापन


इस पर सांसद ने किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की बात कही थी। दो माह बीत जाने के बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं मिला है, जिसको लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। बृहस्पतिवार को किसान एकत्र होकर हाईवे पर भैंसी कट तथा भंगेला कट पर पहुंचे। इन किसानों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर दोनों जगहों पर नवनिर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्य को रुकवा दिया। सूचना मिलने पर पीएसी व पुलिस बल मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अडिग  रहे।

इंस्पेक्टर ने इस मामले को लेकर एसडीएम से फोन पर बातचीत की। इस पर एसडीएम ने शुक्रवार को किसानों के साथ तहसील में बैठक कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान लौट गए। किसानों का कहना था कि 32 गांवों का करीब 30 करोड़ रुपया बकाया है। हाईवे ने किसानों की 10 हजार वर्ग मीटर भूमि पर अवैध कब्जा किया हुआ है, जिसका उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए।
विज्ञापन


किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक वे भंगेला तथा भैंसी कट पर ओवरब्रिज का निर्माण नहीं होने देंगे। इस दौरान जितेंद्र कुमार, बिटटू, संजीव, पंकज, मनोज, राजकुमार, लोकेंद्र सिंह, नरेंद्र, अमित, प्रमोद, रोहित, लवली, राजेंद्र, दिनेश आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें