फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने युवती हत्याकांड के खुलासा को थाना घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार करो
विज्ञापन

जानसठ। क्षेत्र के एक गांव की युवती हत्याकांड का खुलासे की मांग को लेकर महिलाओं व ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। ग्रामीणों ने शीघ्र हत्याकांड का खुलासा किए जाने की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर बमुश्किल शांत किया।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवती मंगलवार की सुबह से लापता हुई थी। युवती का शव बुधवार को गांव के बाहर पानीपत-खटीमा राजमार्ग के पास गन्ने के खेत में लहूलुहान पड़ा मिला था। परिजनों और ग्रामीणों ने दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। परिजनों ने बृहस्पतिवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया था। बृहस्पतिवार दोपहर को मृतक युवती की मां ग्रामीणों के साथ थाने में पहुंची। ग्रामीणों ने हत्याकांड का खुलासा करने की मांग को थाने का घेराव किया। मृतका की मां ने युवक पर उसकी पुत्री की हत्या करने का आरोप भी लगाया। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करते हुए बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की हत्या धारदार हथियार करने की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड बनवा कर भेजी गई है। हत्यकांड का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें