फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में मूर्ति खंडित होने से ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
चरथावल के सैदपुर कलां में धर्मस्थल में मूर्ति खंडित करने पर आक्रोश जताते लोग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मंदिर में मूर्ति खंडित होने से ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। सैदपुर कलां के एक धर्मस्थल में शरारती तत्वों ने मूर्ति को खंडित कर दिया। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस की ढुलमुल कार्यप्रणाली को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सैदपुर कलां गांव के बाहरी छोर पर प्राचीन धर्मस्थल बना हुआ है। मंगलवार सुबह जब पुरोहित बलबीर धर्मस्थल पहुंचे, तो मौके पर एक मूर्ति खंडित देख हैरत में पड़ गए। पुजारी ने घटना की खबर ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही काफी तादाद में लोग मौके पर पहुंच गए। मंदिर में मूर्ति खंडित होने से गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस की निष्क्रियता पर आक्रोश जताया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री सतेंद्र एडवोकेट कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस सिर्फ वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान करती है। इससे पूर्व, बलवाखेड़ी में धर्मस्थल में तोड़फोड़ कर क्षति पहुंचाई गई थी। हिंदू संगठन से जुड़े नेताओं ने जिला प्रशासन से बात की। मौके की नजाकत भांपते हुए एसओ ने अज्ञात में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना का खुलासा शीघ्र करने की बात कहकर लोगों को शांत किया। एसओ द्वारा शाम तक मंदिर परिसर में हरिद्वार से नई मूर्ति लाकर विधि विधान से प्रतिष्ठापित करने का आश्वासन दिया। उसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मयंक शर्मा, राहुल कश्यप राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मंत्री संदीप, महेश गौतम, गौरव, विनीत शुभम, मोनू, निखिल, रिहांत, आशु कश्यप, मोनू पाल अंकुर पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें