मानकी मंदिर पर अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन की बैठक में विचार रखते अध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह ग
- फोटो : DEVBAND
गन्ना मूल्य घोषित नहीं होने से किसानों में आक्रोश
देवबंद। अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह ने कहा कि चीनी मिलों में पेराई सत्र आरंभ हुए तीन माह गुजर चुके हैं। लेकिन सरकार ने अब तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है।
रविवार को मानकी मंदिर पर बैठक में चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि चीनी मिलों द्वारा खरीदे गए गन्ने का 14 दिन के भीतर भुगतान हो जाना चाहिए यह कोर्ट का भी आदेश है। लेकिन अधिकांश चीनी मिलों ने अब तक बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान भी नहीं किया है। सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों को खत्म करने की मांग को लेकर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान पिछले दो माह से दिल्ली में आंदोलन कर रही है। लेकिन सरकार अड़ियल रवैया अपना रही है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर 6 फरवरी को मानकी मंदिर पर किसान महापंचायत की जाएगी। जिसमें सभी धर्मों के किसान व मजदूर भाग लेंगे। बैठक में इकराम, शरीफ, इस्तखार, महमूद, सत्तार और शहजाद आदि ने भी विचार रखे। बैठक में मिरगपुर, मानकी, सांपला खत्री, सांपला वक्काल, फुलास, चंदपुर, दुगचाड़ी, दिवालहेड़ी, गंगदासपुर, दुगचाड़ा, नसरूल्लापुर, हाशिमपुरा और साधारणपुर आदि गांवों के सैकड़ों किसान मौजूद रहे।