फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में हुई हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में हुई हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव पलड़ी में चुनावी रंजिश में हुई ग्रामीण की हत्या के मामले में उसकी पत्नी ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। चारों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में टीम गठित की गई है। हत्या के बाद गांव में तनाव के चलते पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी में सोमवार को हुए मतदान में किसी दूसरे प्रत्याशी को वोट देने से नाराज आरोपियों ने मंगलवार शाम इरशाद के घर पर हमला कर दिया था। इरशाद की पत्नी खुर्शीदा ने तहरीर देकर बताया कि चारों आरोपियों ने इरशाद व परिजनों से अपने प्रत्याशी को वोट न देने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी। इसमें इरशाद व बेटा सलमान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान इरशाद की मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि खुर्शीदा की तहरीर पर चारों आरोपियों गांव पलड़ी निवासी शाकिर, अबरार, मेहरू व वसीम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्या के बाद चारों आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें