फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने रोहाना टोल फ्री कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने रोहाना टोल फ्री कराया
विज्ञापन

रोहाना/छपार (मुजफ्फरनगर)। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर हुए मतदान के दौरान धांधली का आरोप लगाते हुए भाकियू ने रोहाना टोल प्लाजा को फ्री करा दिया। करीब दस मिनट तक सभी वाहन बिना शुल्क दिए निकाले गए। वहीं, छपार टोल प्लाजा पर भी लगातार 39वें दिन भी धरना जारी रहा।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर शनिवार को कचहरी परिसर में हुए मतदान के दौरान भाकियू ने धांधलेबाजी का आरोप लगाते हुए शहर में हंगामा किया। भाकियू ने जनपद के दोनों टोल प्लाजा फ्री कराने की घोषणा कर दी और अपराह्न तीन बजे से सहारनपुर स्टेट हाईवे स्थित रोहाना टोल फ्री करा दिया गया। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष कुशलवीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने नारेबाजी करते हुए टोल को फ्री करा दिया। करीब दस मिनट तक टोल से होकर सभी वाहन फ्री पास होते रहे, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने खुद ही टोल बहाल भी करा दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा नेता देश में फिर से दंगा कराना चाह रहे हैं। सरकार अनुशासन से चलती है, हठधर्मिता से नहीं। मौके पर आशु मलिक, आस मोहम्मद, आलम, बॉबी त्यागी, मोनू, सोनू धीमान, मणिकांत भारद्वाज, जुनेद मौजूद रहे। उधर, दिल्ली-दून हाईवे स्थित छपार टोल प्लाजा पर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना लगातार 39वें दिन भी जारी रहा। ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि किसानों को कृषि यंत्र समय पर नहीं मिल पा रहे हैं और किसान सम्मान निधि भी मात्र 20 फीसदी किसानों को ही मिल पा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी किसानों को सम्मान निधि न मिलने पर डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। मौके पर मंडल महासचिव नवीन राठी, मोनू प्रधान, फरमान, मुकीम, बबलू त्यागी, मुरसलीन, ललित त्यागी, समद, तोसीन और इकबाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें